Any questions ?

Phone 6264145142

Notice: Test mode is enabled. While in test mode no live donations are processed.

0
Select Payment Method

जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल – बरगांव, सिकल सेल नियंत्रण परियोजना के माध्यम से भारत सरकार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश सरकार के सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम का नियमित संचालन कर रहा है
यह कार्यक्रम वर्ष 2025 से संस्था द्वारा एनटीपीसी के सीएसआर मद के सहयोग से चलाया जा रहा है।
इस परियोजना के अंतर्गत संस्था द्वारा अभी तक कुल 45,000 लोगों की सिकल सेल स्क्रीनिंग/जांच की जा चुकी है।
इसी क्रम में दिनांक 5 अगस्त 2026 को जिला डिंडोरी के स्वास्तिक गुरुकुलम स्कूल, विक्रमपुर में सिकल सेल स्क्रीनिंग एवं जनजागरण सह परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की सिकल सेल जांच की गई। साथ ही सिकल सेल रोग के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में जनजागरण एवं काउंसलिंग भी की गई।
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य आदिवासी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सिकल सेल रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर जांच एवं परामर्श के माध्यम से रोग के उन्मूलन में सहयोग देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *