Notice: Test mode is enabled. While in test mode no live donations are processed.
Stay informed about our latest news
We regularly share updates about our tribal welfare initiatives, education milestones, health camps, and community outreach. Follow our journey and be a part of the change
जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल, बरगांव द्वारा संचालित नर्मदांचल विद्यापीठ को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की मान्यता प्राप्त होना केवल एक औपचारिक उपलब्धि नहीं, बल्कि जनजातीय और ग्रामीण अंचल के शैक्षणिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है।
जनजाति कल्याण केंद्र, बरगांव (महाकोशल) द्वारा संचालित छात्रावास के विद्यार्थियों के सर्वांगीण बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय विकास के उद्देश्य से दिनांक 19 एवं 20 जनवरी 2026 को एक दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वीर नारायण बालक छात्रावास *जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में दिनांक २० मार्च २०२६ को संपन्न*राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों के साथ […]
Janjati Kalyan Kendra is non profitable charitable trust, having Regd. No, JM -2191, registered under Society Registration Act 1860, Madhya Pradesh on 8 August 1995.
*नर्मदांचल विद्यापीठ बरगांव में शिशु वाटिका तथा छोटी कक्षाओ के छात्रों के लिए झूले युक्त परिसर का लोकार्पण मान. सेंथिलकुमार जी के द्वारा दिनांक 12 अक्टूबर को हुआ* ...
*जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव* में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख श्री ए. सेंथिल कुमार के मुख्य आतिथ्य में सेवा-प्रकल्पों, विकास कार्यों एवं जनजातीय समाज के सर्वांगीण उत्थान पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर परिसर में विकसित चार महत्वपूर्ण सुविधाओं का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, स्वावलंबन एवं ग्रामीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा संस्था की आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।चार विकास कार्यों का हुआ लोकार्पणकार्यक्रम के अंतर्गत जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल परिसर में निम्नलिखित विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया—1. *नर्मदांचल विद्यालय के खेल मैदान एवं झूलों का लोकार्पण*— विद्यार्थियों के शारीरिक विकास, खेलकूद एवं मनोरंजन की सुविधाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।2. *सिलगी घाट की सीढ़ियों के शेड का लोकार्पण*— घाट पर आने वाले लोगों की सुविधा एवं संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण व्यवस्था।3. *गौशाला शेड का लोकार्पण*— गोवंश के संरक्षण एवं देखभाल के लिए आवश्यक सुविधा का विस्तार।4. *परिसर की एल.टी. विद्युत लाइन का लोकार्पण*— संस्था परिसर में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।इन विकास कार्यों का उद्देश्य परिसर में उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर बनाना तथा शिक्षा, सेवा और सामाजिक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है।सेवा और सामाजिक विकास पर हुआ विचार-विमर्शकार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख श्री ए. सेंथिल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मध्य क्षेत्र के क्षेत्र सेवा प्रमुख श्री ओम प्रकाश सिसोदिया, सहप्रांत सेवा प्रमुख श्री सतीश पाटीदार तथा सेवा भारती महाकोशल प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री श्री आत्माराम दीक्षित सहित अन्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर विंध्य विकास प्राधिकरण, रीवा के अध्यक्ष श्री पंचूलाल प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष डिंडौरी श्री रुद्रेश परस्ते, जनपद पंचायत अध्यक्ष शहपुरा श्रीमती प्रियंका आर्मो तथा भारतीय शिक्षा मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. भरत शरण सिंह,बोर्ड ऑफ कोकण रेलवे कॉर्पोरेशन के स्वतंत्र निदेशक डॉ मुकेश तिवारी,सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम में जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल के अध्यक्ष श्री मनोहर लाल साहू, सचिव श्री एस.के. बाजपेयी, सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर श्री ए.पी. सिंह, श्रीकृष्ण बिलैया, आर.एस. गुरुदेव, उमेश रजक,यशवंत (गोटेगांव) शिशिर बिसेन, श्याम बनलवाले, जामसिंह,एस.बी. अग्रवाल, शैलेष मिश्रा, विक्रम सिंह, राजेश जैन (सीए), सतीश चौबे, , चंद्रशेखर पटेल, धरम सिंह, नर्मदांचल विद्यापीठ की प्राचार्य श्रीमती सुरभी पांडे, श्रीमती आभा गोल्हानी, प्रकाश झारिया, डॉ. श्वेता जैन, रवि सिंह, अश्विनी साहू,छत्रपाल सिंह एवं चंद्रभान साहू सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास का संकल्पकार्यक्रम के दौरान संस्था के विभिन्न सेवा-प्रकल्पों की गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर संवाद हुआ। शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, स्वावलंबन तथा ग्रामीण विकास के माध्यम से जनजातीय समाज को सशक्त बनाने और सेवा कार्यों का विस्तार करने पर विशेष बल दिया गया।जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल जनजातीय क्षेत्रों में विभिन्न सेवा-प्रकल्पों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार एवं स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यरत है। संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा एवं विकास के अवसर पहुँचाना तथा जनभागीदारी के माध्यम से ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों को सशक्त बनाना है। ...
आज दिनांक 11/11/26 को जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल, शहपुरा में *वीरनारायण जनजाति छात्रावास* के छात्रों के लिए साप्ताहिक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।✅ 114 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण✅ 112 छात्रों का ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, हाइट-वजन जांच✅ संपूर्ण मेडिकल रिकॉर्ड तैयारशिविर में केंद्र अध्यक्ष आदरणीय एम.एल. साहू जी एवं शाहपुरा स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम - बीएमओ डॉ. रत्नेश द्विवेदी, डॉ. अमित जैन, डॉ. अंकित पटेल, डॉ. श्वेता जैन, डॉ. प्रभात अवधिया, CHO पूनम अदलाक, अंकिता नागपुरे, लैब टेक्नीशियन लोकेश मरकाम, मास्टर ट्रेनर दुर्गेश तेकाम, दीपक साहू, एएनएम मंजूलता साहू, डॉ. राजीव साहू जी उपस्थित रहे।सभी सहयोगी चिकित्सकों एवं कार्यकर्ताओं का संस्था के सचिव डॉ सुनीलकांत बाजपेयी जी ने हृदय से आभार व्यक्त किया 🙏 ...