Any questions ?
Phone 6264145142
Notice: Test mode is enabled. While in test mode no live donations are processed.
Phone 6264145142
Notice: Test mode is enabled. While in test mode no live donations are processed.
*जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव ,जिला – डिंडोरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य संगोष्ठी एवं पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न*शहपुरा, 05 जून 2026।विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन विषयक एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पुरुषोत्तम लाल यादव (जनपद पंचायत शहपुरा) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था के द्वारा नर्मदांचल विद्यापीठ समिति के सदस्य श्री विक्रम सिंह जी ,केंद्र प्रमुख श्री श्याम बनवाले जी तथा गो शाला समिति के सचिव श्री उमेश जी रजक की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का पारंपरिक तिलक-वंदन एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।संगोष्ठी में वीर नारायण बालक छात्रावास के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण, जल संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली उद्बोधन प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों के विचारों ने उपस्थित जनसमुदाय को पर्यावरण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया।मुख्य अतिथि श्री पुरुषोत्तम लाल यादव ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता श्री विक्रम सिंह जी ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में समाज की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों को समझने का संदेश दिया। अंत में केंद्र प्रमुख श्री श्याम बनवाले जी ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर कार्य करने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम के समापन उपरांत नर्मदाँचल विद्यापीठ परिसर में अशोक के पौधे का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर केंद्र के प्रबंधक श्री जाम सिंह जी, छात्रावास अधीक्षक श्री छत्रपाल जी, नर्मदाँचल विद्यापीठ के शिक्षक श्री कृष्ण कुमार साहू,सिकल सेल यूनिट की कार्यकर्ता सुश्री नीतू गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।”एक वृक्ष, एक जीवन – आइए मिलकर धरती को हरित, स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने का संकल्प लें।” 🌱🌍




Wanted to know more about us or our work?
Leave a Reply